RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बरगद और आम की छांव में संवाद कर ग्रामीणों से विकास कार्यों पर लिया फीडबैक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल में अपने परिवारजनों से किया संवाद, विकास कार्यों का प्रस्तुत किया रिपोर्ट कार्ड

जनचौपाल में गूंजा विकास का भरोसा, ग्रामीणों ने सराहा ढाई वर्षों का कार्यकाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बरगद और आम की छांव में संवाद कर ग्रामीणों से विकास कार्यों पर लिया फीडबैक

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी क्षेत्र के ग्राम झलरी, झिरिया, सरगढ़ी में बरगद एवं आम छांव में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पिछले ढाई वर्षों में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। और केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया। साथ ही उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। वहीं तीनों गांव के युवाओं को क्रिकेट किट भी प्रदान किया।

श्री साव ने जनचौपाल के दौरान सरगढ़ी के पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों के लिए शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वॉटर कूलर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सरगढ़ी में नए स्कूल भवन निर्माण के लिए 23 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है तथा 1.85 करोड़ रुपये की लागत से बालक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही सरगढ़ी एवं झिरिया में 5-5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा भी की।

झिरिया में आयोजित जनचौपाल में श्री साव ने ग्रामीणों से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांव तक बिजली पहुंची और विकास कार्यों को नई गति मिली है। ग्रामीणों द्वारा झिरिया से नवापारा बाजार मार्ग की खराब स्थिति की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

झलरी में आयोजित जनचौपाल में श्री साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने बताया कि झलरी में अटल सद्भावना भवन का निर्माण कार्य जारी है, जबकि आश्रित ग्राम चचेरी में बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा 25 लाख रुपये की लागत से गौरव पथ निर्माण स्वीकृत हुआ है। झलरी क्षेत्र में लगभग 1.80 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिससे गांवों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता साहू , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले , जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह , जनपद उपाध्यक्ष श्री राजेश साहू , भाजपा जिला महामंत्री  गुरमीत सलुजा , जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे , दिनेश काश्यप, राजेंद्र साहू ,  धनीराम यादव , महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, संतोष साहू , विश्वास दुबे ,हरिकिशन खत्री , संदीप सोनी , वीरेंद्र गुप्ता, मंडल महामंत्री  जन्मेजय जायसवाल, घनश्याम खत्री,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी, सरपंच, उपसरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS