पीएम सूर्य घर योजना के कई फायदे, सोलर पैनल से मिलेगी मुफ्त बिजली और अतिरिक्त आय का भी अवसर : डिप्टी सीएम अरुण साव

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के नवलपुर में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत सब स्टेशन क्षमता विस्तार का लोकार्पण किया। इस कार्य से क्षेत्र के 10 गांवों में लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन की क्षमता 3.0 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए कर दी गई है, जिससे 6500 उपभोक्ताओं और 3500 कृषि पंप धारक किसानों को लाभ मिलेगा।
श्री साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, क्षेत्र के गांवों में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए नए सब स्टेशन का निर्माण और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने सभी ग्रामीणों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से क्षेत्र में सुविधा और समृद्धि बढ़ेगी।

इस अवसर पर श्री साव ने सब स्टेशन परिसर में सोलर पैनल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल शून्य होगा और अतिरिक्त बिजली से आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

सब स्टेशन का इन 10 गांवों को मिलेगा लाभ
सब स्टेशन के क्षमता बढ़ने से नवलपुर, हड़गांव, लालपुर कला, नवागांव, औराबांधा, सुरेठा, बांधा, गैंजी, नारायणपुर, करीलकुंडा को लाभ मिलेगा। लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या नहीं होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कोमल गिरी गोस्वामी, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, रवि शर्मा , गुरमीत सलूजा , सुशील यादव , राजेंद्र साहू , दिनेश काश्यप ,लेखराज ठाकुर , संतोष साहू , धनीराम यादव , दिनेश कश्यप , महाजन जायसवाल , विनय साहू , महेंद्र खत्री , प्रदीप मिश्रा , राजा , दिनेश साहू ,विकास केशरवानी मंडल उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता , अधीक्षण अभियंता एसके जांगड़े , नंदकुमार सोनी , बीके तिवारी , मिलिंद पांडे , सरपंच कलेश्वर कश्यप , राजेंद्र पांडे , शत्रुघ्न कश्यप , गोविंद , कंजू साहू , तपेश्वर गोस्वामी , खेमदास मानिकपुरी , राम अवतार साहू , कपिल कश्यप , कमल , भोलाराम कश्यप , महेंद्र कश्यप , केशव कश्यप , हेमंत कश्यप, देवेंद्र कश्यप,प्रेमदास मानिकपुरी, देवदानी शर्मा, सुनीता शर्मा,यशोदा मानिकपुरी, पंच कुमार साहू,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
…… …….
- सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान - July 16, 2026
- “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” - July 15, 2026
- प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा - July 14, 2026




