लेटेस्ट न्यूज़
अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतखाम को जलाने की की गई कोशिश शिकायत पर पुलिस ने विवेचना की जारी | युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू व साथी योगेश डहरिया पर जानलेवा हमला, पशु तस्करों की दबंगई उजागर | 24 घंटे के भीतर चोरी के सामान को बरामद कर 02 आरोपी सहित कबाड़ी खरीददार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल | रूपये पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी एवं मोबाइल मे क्रिकेट माजा इलेवन एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलाना पाये जाने से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | आनंद मेला युवा महोत्सव 13 से, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन करेंगे शुभारंभ | सेवा • संकल्प • राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोतसंभाग स्तरीय पूर्व सैनिक सम्मेलन एवं परिवार मिलन समारोह सम्पन्न |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी राजपूत समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नव पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी राजपूत समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नव पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

जब समाज एकजुट होता है, तब नई ऊंचाईयां तय करता है : डिप्टी सीएम अरुण साव

जितेन्द्र पाठक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजपूत समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की

लोरमी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम झाफल, लोरमी में आयोजित राजपूत समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज की बेहतरी के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान किया, जिससे नई पीढ़ी को सामाजिक कार्यों से प्रेरणा मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि लगभग 40 वर्षों के बाद राजपूत समाज को नया नेतृत्व मिला है, जो समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज संगठित रहेगा तो सम्मान और पहचान दोनों बढ़ेंगी। समाज के लिए किया गया कार्य प्रेरणादायी होता है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए बधाई और उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री साव ने कहा कि नव पदाधिकारियों ने देश, धर्म, संस्कृति के साथ समाज सेवा की शपथ ली है। उन्होंने झाफल में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही राजपूत युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे रचनात्मक और सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेंगे तो समाज भी प्रगति करेगा। लोरमी में राजपूत समाज को भूमि आवंटन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, पूर्व अध्यक्ष कपिल सिंह राजपूत, कृष्ण सिंह परमार, दामोदर सिंह राजपूत, दिलीप सिंह राजपूत, संजय सिंह राजपूत, कोमल सिंह राजपूत, नामदास राजपूत, राम प्रसाद सिंह राजपूत, सुरेश सिंह राजपूत, सरस्वती देवी , अंजनी ठाकुर, राकेश सिंह राजपूत, नव नियुक्त अध्यक्ष भीषम सिंह राजपूत, डॉ रामवतार राजपूत, तीतरा सिंह राजपूत, अर्जुन राजपूत, घँशु राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, धनीराम यादव , महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, रवि शर्मा, दिनेश साहू, राजेंद्र साहू, संतोष साहू, विक्रम सिंह, सुशील यादव , उदय जायसवाल, महेंद्र खत्री, पवन गुप्ता, राम निवास राठौर, लोकेंद्र सिंह राजपूत सहित सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS