लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

कलेक्टर-एसपी ने की पशु प्रबंधन कार्य की समीक्षा, गस्ती बढ़ाने के निर्देश देते हुए 1 दर्ज़न पशु मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal


कलेक्टर-एसपी ने की पशु प्रबंधन कार्य की समीक्षा

रात्रि में 10 से 2 बजे तक गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

अब तक 1 दर्जन पशु मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज


बिलासपुर, 23 सितम्बर 2025/कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में आवारा पशुओं के प्रबंधन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों पर से मवेशियों को हटाने और इसके लिए जिम्मेदार पशु मालिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पिछले दिनों सड़क हादसे में मृत मवेशियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है। कलेक्टर ने कहा कि आमतौर पर सड़कों पर हादसा रात 10 से 2 बजे तक घटित हुई हैं। इस समय पर टीम ज्यादा जागरूक होकर रात्रि गश्त करें। मवेशी यदि इस दौरान झुण्ड स्वरूप में सड़कों पर बैठे मिलें तो उन्हें उस जगह से हटाकर अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जायें। जिन लोगों की ये पशु हैं, उनकी पहचान किया जाये। उनमें टैग लगाकर अथवा ग्रामीणों एवं कोटवार के जरिए मवेशी मालिक की पहचान सुनिश्चित किया जाए। और उन पर तत्काल संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज किया जाये। बताया गया कि अब तक लगभग 1 दर्जन पशु मालिकों के खिलाफ अपराध दर्ज किये गये हैं।
कलेक्टर ने इसके लिए ग्रामीणों को जिम्मेदार और जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद पंचायत, सीएमओ की बैठक लेकर सड़क हादसा रोकने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने काम की जिम्मेदारी लें तभी हादसों पर लगाम लगेगी। कलेक्टर ने बैठक में गोधाम स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की। अब तक केवल 5 स्थानों से पंचायत प्रस्ताव आये हैं। उन्होंने अधिकाधिक पंचायतों से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए ताकि इनकी स्थापना कर बेसहारा मवेशियों को आश्रय दिया जा सके। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी करियारे सहित सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग, आरटीओ, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS