लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

रक्तदान शिविर 1 अगस्त को लोरमी शहर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव  होगें शामिल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – निशुल्क में जरूरत मन्द लोगों को ब्लड देने के लिए एवं गम्भीर बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद हेतु शहीद हुए देश के अमर जवानों की स्मृति में श्रीराम सेवा समिति लोरमी के नेतृत्व में एवं पंजाबी समाज लोरमी के सहयोग से एवं अन्य सहयोगी टीमों के जनसहयोग से लोरमी के गुरुद्वारा भवन गुरुद्वारा चौक के पास सुबह 11 बजे लेकर शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आये हुए सभी ब्लड बिलासपुर सिम्स सरकारी एवं मुंगेली जिला अस्पताल को दान कर दिया जायेगा जहां से सरकारी अस्पताल में भर्ती लोगों को यह ब्लड बिल्कुल फ्री में दिया जायेगा।

श्रीराम सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि लोरमी के 50 बिस्तर सरकारी अस्पताल में लोगों को प्रतिदिन मरीजों को ब्लड की आवश्यकता होती हैं उनकी मदद हेतु एवं देश के अमर जवानों की स्मृति में यह रक्तदान शिविर लगवाया जा रहा है जिसमें लोरमी नगरवासी सहित आम जनता भी इस नेक काम मे भाग लेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहेगें इस नेक काम में पंजाबी समाज लोरमी मानस कथा समिति लोरमी, मनियारी क्रिकेट टीम 11,  प्रेस क्लब लोरमी, मोबाईल संघ, राजीव गांधी महाविद्यालय परिवार लोरमी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना डीके कम्प्यूटर एवं यूनिवर्स कम्प्यूटर लोरमी लगे हुए है समिति के लोगों ने आम जनता से रक्तदान करने का अपील किया है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS