लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

दिवाली के पूर्व डिप्टी सीएम ने दी बड़ी सौगात 40 करोड़ 24 लाख की लागत से बनेगा बोड़तरा, पथर्रा, राम्हेपुर, डिंडोरी मार्ग

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

दिवाली के पूर्व डिप्टी सीएम ने दी बड़ी सौगात 40 करोड़ 24 लाख की लागत से बनेगा बोड़तरा, पथर्रा, राम्हेपुर, डिंडोरी मार्ग

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

16 किमी का बनेगा मार्ग मुंगेली लोरमी सहित कवर्धा बिलासपुर के लिए वनांचल के लोगो को मिलेगा आवगमन के लिए सुविधा

लोरमी – लोरमी विधानसभा में सड़कों के निर्माण के लिए डिप्टी सीएम व विधायक अरुण साव के द्वारा लगातार स्वीकृति प्रदान किया जा रहा है आने वाले दिनों में लोरमी की सड़क चमकने वाली है क्षेत्रवासियों के बेहतर आवगमन सुविधा प्रदान करने के लिए श्री साव हर सम्भव प्रयास कर रहे है। वही लोरमी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के सड़क को जोड़ने के लिए काफी समय से माँग चलते आ रहा था क्षेत्रवासियों की इस बहुप्रतीक्षित माँग को देखते हुए डिप्टी सीएम व लोरमी विधायक अरुण साव ने ग्रामीण अंचल की आवागमन सुविधाओ के लिए ग्रामीण अंचल के मुख्य सड़क ग्राम बोड़तरा, पथर्रा, राम्हेपुर, डिंडोरी मार्ग को बजट सत्र 2024-25 में शामिल कराकर एम.डी.आर.497 लंबाई 16.00 किमी. 4024.20 लाख रुपये (40 लाख 24 करोड़ 20 हजार रुपये) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य को अभियंता लोक निर्माण विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है। ग्राम बोड़तरा, पथर्रा, राम्हेपुर, डिंडोरी मार्ग की स्वीकृति प्रदान होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। उक्त सड़क निर्माण कार्य होने से लोरमी वनांचल के क्षेत्र को मूँगेली लोरमी मुख्यालय के साथ दूसरे जिला बिलासपुर, कवर्धा के लिए वनांचल के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS