लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में अमृतेश उपाध्याय बने बेस्ट अनरेटेड खिलाड़ी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी – छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 15 फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 17 से 20 जुलाई को भिलाई के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुंगेली जिले से कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुंगेली जिले के खिलाड़ी अमृतेश उपाध्याय ने 09 चक्रो में बिना कोई मैच हारे 07 अंक अर्जित किया। जिसमें उनकी रेटिंग परफॉर्मेंस 1746 की रही। इस परफॉर्मेंस पर उन्हें बेस्ट अनरेटेड खिलाड़ी के रूप में 1100 रु. नगद एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त अंशुल शर्मा ने 5.5 अंको के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी रेटिंग में 42 अंक का इजाफा किया।

खिलाड़ियों में संजीवनी कुर्रे, सौम्या सिंह राजपूत, आभाश्री साहू, सक्षम गुप्ता, आद्वित उपाध्याय, रुद्राक्ष शर्मा, अनिरुद्ध जायसवाल, अरशान मोहम्मद इब्राहिम, अंश केशरवानी और अमन कुमार मिरी ने भी अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के कोच श्री ओमप्रकाश वन्दे एवं मैनेजर  कामता सिंह कुर्रे थे। अभिभावक के रूप में सूर्यकांत शर्मा, निरंजन साहू, शाहिद मो.अख्तर, पूर्णिमा उपाध्याय मुख्य रूप से थे। टीम के बेहतर प्रदर्शन करने पर मुंगेली जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष  सुबोध कुमार सिंह, चेयरमेन  विजय वर्मा, उपाध्यक्ष  आशीष मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS