लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

रानी दहरा जलप्रपात हादसे के बाद कलेक्टर-उपमुख्यमंत्री सख्त, बिना अनुमति प्रवेश बंद – 24 घंटे निगरानी और मदिरा सेवन पर पूर्ण रोक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

रानी दहरा जलप्रपात हादसे के बाद कलेक्टर-उपमुख्यमंत्री सख्त, बिना अनुमति प्रवेश बंद – 24 घंटे निगरानी और मदिरा सेवन पर पूर्ण रोक

कवर्धा,
रानी दहरा जलप्रपात में युवक के लापता होने की घटना के बाद कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सहित कई अहम सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।अब बिना अनुमति जलप्रपात में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक आगंतुक का नाम-पता दर्ज करना अनिवार्य होगा। शाम 5 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा और 5:30 बजे तक सभी पर्यटकों की वापसी सुनिश्चित की जाएगी। गहरे पानी में नहाना, खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

चेतावनी बोर्ड, जागरूकता स्लोगन व बैरिकेडिंग की मरम्मत के आदेश भी दिए गए हैं।जलप्रपात क्षेत्र में मदिरा सेवन, नशीले पदार्थ लाना सख्त वर्जित रहेगा। पुलिस-आबकारी विभाग को नियमित पेट्रोलिंग व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने वन व नगर सैनिकों की 24 घंटे ड्यूटी तय कर दी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक सामग्री पर रोक व आग जलाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर ने युवक के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। फिलहाल लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने सुरक्षात्मक उपायों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS