🌿 जनसेवा ही संकल्प • स्वच्छता ही प्राथमिकता 🌿
🧹 कोतरी नाला सफाई अभियान — वार्ड 12 की स्वच्छता की ओर एक और मजबूत कदम
अपने गांव अपने शहर अपने आसपास को साफ सफाई से रखना हम सभी का कर्तव्य है इसी के तारतम्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद ने नागरिकों के सहयोग से सफाई का कार्य किया

वार्ड के पार्षद धनंजय दुबे ने बताया हमारे वार्ड क्रमांक 12, कुंदरापारा एवं राजा कॉलोनी की जीवन दायिनी कोतरी नाला में लंबे समय से जमा गंदगी एवं कचरे की सफाई का कार्य किया गया।
यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ वार्ड के निर्माण की दिशा में एक जिम्मेदार पहल है। हमारा प्रयास है कि वार्ड क्रमांक 12 का प्रत्येक मोहल्ला स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बने तथा नागरिकों को बेहतर वातावरण मिले। 💪🌱
जनता ने विश्वास दिया है, तो जनता की सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है।
वार्ड के विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
🙏 आपका सहयोग • हमारा प्रयास • स्वच्छ वार्ड क्रमांक 12 का संकल्प 🙏
आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें—
❌ नाले में कचरा नहीं डालेंगे
🌿 पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे
🏡 अपने मोहल्ले को सुंदर बनाएंगे
🤝 स्वच्छता अभियान में मिलकर भाग लेंगे
“स्वच्छ वार्ड क्रमांक 12 — सुंदर वार्ड क्रमांक 12 — विकसित वार्ड क्रमांक 12” 🇮🇳
धनंजय दुबे
पार्षद, वार्ड क्रमांक 12
नगर पालिका परिषद लोरमी
जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़
- कोतरी नाला की सफाई कर वार्ड के पार्षद ने दिया स्वच्छता का संदेश - September 7, 2026
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन - September 5, 2026
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल - September 5, 2026



