केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा का लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर चर्चा की।
श्री साहू ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08895/08896) के संचालन के निर्णय के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष रेल सेवा से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा में सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवघर के लिए नियमित रेल सेवा प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया, ताकि वर्षभर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध हो सके।
बैठक के दौरान श्री साहू ने छत्तीसगढ़ की लंबे समय से लंबित जनाकांक्षाओं का भी उल्लेख करते हुए कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बुधवारी बाजार के दुकानदारों से संबंधित लंबित प्रकरण के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान का भी अनुरोध किया तथा इसे जनहित एवं स्थानीय व्यापारियों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।
- छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज 19 वर्ष बालक बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के लिए रवाना - October 20, 2026
- अवधुत आश्रम महुआ टोली में नवरात्रि के समापन के साथ ही नवमी के उपलक्ष्य नौ कन्याओं का पुरी भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई…… - October 19, 2026
- नवजीवन क्लब लोरमी द्वारा आयोजित 🏹 अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का महापर्व—दशहरा महोत्सव 2026 - October 19, 2026



