लेटेस्ट न्यूज़
लेटेस्ट न्यूज़

RECENT POSTS

मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित

रिपोर्टर रवि जायसवाल

बिल्हा, 13 जून 2026। जिले की महिला उद्यमियों को डिजिटल तकनीक, बाजार विकास एवं व्यवसाय विस्तार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों हेतु डिजिटल लिटरेसी वर्कशॉप (WDL) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत CSIDC एवं AFC इंडिया लिमिटेड के सहयोग से किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्यों एवं महिला संचालित MSMEs को बाजार विकास सहायता योजनाओं, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, डिजिटल मार्केटिंग तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ गीता प्रजापति (पीआरपी) द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि बाजार विकास सहायता जैसी योजनाएं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद करती हैं।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा महिला उद्यमियों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों एवं प्रदर्शनियों में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण, B2B और B2C मार्केट लिंकज, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार तथा सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल रही। विशेषज्ञों ने सफल महिला उद्यमियों के प्रेरणादायक उदाहरण भी साझा किए तथा प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में अपने उत्पादों को स्थापित करने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें आगे की कार्ययोजना तैयार करने संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 30 महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित MSMEs ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर एम.डी. नौशाद आज़मी एवं दीपक तिवारी (AFC इंडिया लिमिटेड) सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS