कलेक्टर ने ली लोरमी में पर्यटन विकास को लेकर अहम बैठक

पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने दिए निर्देश
लोरमी – मुंगेली जिले के समग्र विकास एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बैठक लेकर लोरमी में पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यावहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन के क्षेत्र में जिले को नई पहचान दिलाने तथा नया आयाम देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रिसॉर्ट निर्माण, एडवेंचर गतिविधियों के विकास एवं आधुनिक शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिले में उपलब्ध प्राकृतिक एवं भौगोलिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं का आकलन किया गया।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे जिले में रोजगार के अवसर सृजित हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। बैठक में आर्किटेक्ट आशीष रॉय, मानस हल्दर, अर्बन प्लानर एवं शुभम घाटगे ने अपने तकनीकी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन स्थलों के विकास, आकर्षक डिजाइन एवं सतत विकास के दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव एवं सहमति प्रदान की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मुंगेली को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे, जिससे जिले के विकास को नई गति मिल सके।
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश - July 12, 2026
- मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल - July 12, 2026
- भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास - July 11, 2026



