लेटेस्ट न्यूज़
पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए | मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी  रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही | टीम प्रयास स्मॉल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा अच्छा प्रयास जनजाति समाज को दिल्ली रवाना किया गया — | दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी | AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील |

RECENT POSTS

सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व सैनिकों के सम्मान,अधिकारों एवं उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तोखन साहू राज्य मंत्री से महत्वपूर्ण सार्थक भेंट की गई।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

🚩पूर्व सैनिकों के अधिकारों एवं  कल्याण हेतु ठोस मांगें प्रस्तुत 🚩

लोरमी/बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व सैनिकों के सम्मान, अधिकारों एवं उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तोखन साहू,केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार से उनके निज निवास पर महत्वपूर्ण एवं सार्थक भेंट की गई।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश भर के पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों को प्रमुखता से रखते हुए उनके समाधान हेतु ठोस मांगें प्रस्तुत कीं। विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई—

🔹 पूर्व सैनिकों की सरकारी नौकरियों में भर्ती को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए निर्धारित आरक्षण कोटे के अनुरूप नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

🔹 पूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं सम्मानजनक जीवनयापन हेतु भूमि (जमीन) आबंटन की पूर्व से निर्धारित व्यवस्था को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू किया जाए।

🔹 पूर्व सैनिकों को सरकारी टोल टैक्स में रियायत प्रदान की जाए।

🔹 अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर को पूर्व सैनिकों (ECHS) हेतु इंपैनल किया जाए, ताकि क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री तोखन साहू ने सभी मांगों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू एवं अन्य पूर्व सैनिक साथीगण भी उपस्थित रहे।

यह भेंट केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के प्रति हमारी कृतज्ञता, सम्मान और जिम्मेदारी का सशक्त प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है।

🚩 हमारा संकल्प – “पूर्व सैनिकों का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान” 🚩

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS