लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन कर लोगों को किया जागरूक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत

अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन कर लोगों को किया जागरूक

बिलासपुर, 10 फरवरी 2026/जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत आज से कर दी गई है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के समस्त क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और दवा का सेवन कर बीमारी के प्रसार को रोकना है।
आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन किया, ताकि आम जनता में जागरूकता बढ़े और लोग इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर दवा का सेवन अवश्य करें, क्योंकि फाइलेरिया जैसे रोगों से बचाव केवल सामूहिक प्रयास से ही संभव है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर दवा का वितरण करेंगे और लोगों को रोग और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जो समय रहते रोकथाम के प्रयासों से नियंत्रित की जा सकती है। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग दें और अपने परिवार के सभी सदस्यों का दवा सेवन सुनिश्चित करें।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS