लेटेस्ट न्यूज़
दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम | लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

कांग्रेस ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, मुंगेली मंडी में छत्तीसगढ़ महतारी का किया मालार्पण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

कांग्रेस ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, मुंगेली मंडी में छत्तीसगढ़ महतारी का किया मालार्पण

जितेन्द्र पाठक

मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को मुंगेली मंडी परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर मालार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्योत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से की। इस दौरान उपस्थित सभी जनों ने “जय छत्तीसगढ़ महतारी” के जयघोष के साथ राज्य के गौरव और अस्मिता का सम्मान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हमारी मातृभूमि की भावना को दर्शाता है, जिसकी संस्कृति, परंपरा और मेहनतकश जनता पर हमें गर्व है। पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि यह दिन हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का प्रतीक है, क्योंकि राज्य गठन के बाद प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

कार्यक्रम में पूर्व मंडी सदस्य देवेंद्र वैष्णव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल रूपवानी, पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष पोखराज बंजारे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी जवाहर सोनी और चंदन टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की हार्दिक बधाई दी और प्रदेश की उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। समारोह का समापन राष्ट्रगीत एवं जयघोष के साथ हुआ।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS