मुंगेली जिला सब जूनियर , जूनियर ,सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2 नवम्बर को

जितेन्द्र पाठक
लोरमी – जिला सब जूनियर , जूनियर एवम सीनियर बालक – बालिका , पुरुष – महिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन 2 नवम्बर 2025 रविवार को विकासखण्ड खेल केन्द्र लोरमी में प्रातः 9.30 बजे से आयोजित है । स्पर्धा का आयोजन मुंगेली जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा किया जा रहा है ।
स्पर्धा के अंतर्गत 15 वर्ष से कम सब जूनियर , 19 वर्ष से कम जूनियर बालक – बालिका एवम सीनियर पुरुष महिला उम्र के सभी प्रतिभागी भाग ले सकते हैं
स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी पुरस्कार ,प्रमाण पत्र दिए जाएंगे । स्पर्धा में भाग लेने के लिए आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र का फोटो कॉपी प्रतिभागियों को लाना अनिवार्य है । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शाम 4.30 बजे आयोजित होगा । प्रतियोगिता से चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मुंगेली जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को संस्था के सौजन्य से एडवांस ट्रेनिंग देकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने तैयार किया जाएगा ।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुबोध कुमार सिंह , मुकेश सिंह राठौर , युगल किशोर राजपूत , राजेन्द्र प्रसाद साहू , माधव राम साहू , मालिक राम मेहर से संपर्क किया जा सकता है ।
- नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल… - May 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन - May 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम - May 29, 2026









