लेटेस्ट न्यूज़
हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से अधिक की धान की गड़बड़ी प्रभारी विक्रम सिंह पर दर्ज हुआ एफआईआर | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण, 10 गांवों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत | थाना लोरमी, जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 02 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई | ग्राम डिंडोल🚩 “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य, प्रेरणादायी एवं जनसंपर्क केंद्रित कार्यक्रम सम्पन्न 🚩 | पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार | कलेक्टर ने लोरमी में प्रस्तावित नगर उद्यान स्थल का निरीक्षण, भूमि विवाद के शीघ्र निराकरण एवं विकास कार्यों में तेजी के निर्देश* |

RECENT POSTS

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: प्रेम कुमार मिश्रा के घर में छत पर लगा 03 किलोवाट सोलर पैनल  सूर्य की किरणों से मिल रही रोशनी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सफलता की कहानी

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: प्रेम कुमार मिश्रा के घर में सूर्य की किरणों से मिल रही रोशनी

छत पर लगा 03 किलोवाट सोलर पैनल

बिजली बचत के साथ आत्मनिर्भरता की ओर कदम

मुंगेली, // प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना से आम नागरिकों के घरों में सूर्य की किरणों से रोशनी मिल रही है। योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनल के माध्यम से नागरिकों का घर रोशन हो रहा है। इसी क्रम में जिले के लोरमी नगर की निवासी  प्रेम कुमार मिश्रा को योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्हें 03 किलोवाट क्षमता वाले रूफटॉप सोलर पैनल की स्थापना हेतु स्वीकृति छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है।
प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन किया था, जिसे स्वीकृति प्रदान कर अग्रसेन वार्ड क्रमांक 08, लोरमी स्थित उनके मकान की छत पर सोलर पैनल स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह योजना हमारे जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। सूरज की रोशनी से घर रोशन करना अब सपना नहीं, हकीकत बन चुका है।”
गौरतलब है कि यह योजना केंद्र सरकार की ग्रीन एनर्जी पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने पर आकर्षक सब्सिडी दी जाती है। इससे न केवल बिजली बिलों में कमी आती है, बल्कि स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहन मिलता है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 45 हजार रूपए, 02 किलोवाट में 90 हजार रूपए और 03 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 01 लाख 08 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। आमजनों को योजना के लिए प्रोत्साहित करने शासन के निर्देशानुसार बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे योजना का लाभ लेने उपभोक्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS