नल कनेक्शन धारियों को जल कर की बकाया राशि जमा करने की अंतिम सूचना

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट
लोरमी – नगर पालिका परिषद, लोरमी द्वारा समस्त नल कनेक्शन धारियों को सूचित किया जाता है कि जल कर की बकाया राशि 08 अक्टूबर 2025 तक जमा कर देवें । बकाया राशि जमा न करने की स्थिति में बिना किसी अतिरिक्त सूचना के नल कनेक्शन काट दिया जाएगा । साथ ही, बकाया राशि वसूली हेतु न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
ज्ञात हो कि नगर पालिका द्वारा लगभग तीन सप्ताह पूर्व नगर के 135 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर 30 सितंबर 2025 तक बकाया राशि जमा करने का समय प्रदान किया गया था। इसके बावजूद, अधिकांश कनेक्शन धारियों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्दन शर्मा ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे तत्काल अपनी बकाया राशि जमा कर दें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका कार्यालय, लोरमी के नलजल शाखा से संपर्क किया जा सकता है ।
- लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही दिव्यांग युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल - July 27, 2026
- केबल वायर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद करते हुए किया गिरफ्तार - July 27, 2026
- मुंगेली पुलिस की तत्परता – देवरहट लुट की घटना को 48 घंटों में किया खुलासा 04 आरोपी सहित 04 नाबालिग को सोने चांदी के आभूषण सहित किया गिरफ्तार - July 26, 2026



