
मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक
ऑपरेशन बाज’’ चलाकर अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई
आरोपी के कब्जे से 31 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 2480 रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मो.सा. सुपर स्पलेण्डर बिना नंबर कीमती 20000 रूपये जुमला कीमती 22480 रूपये को किया गया जप्त
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली एवं सायबर सेल द्वारा संयुक्त रूप सेे दिनांक 21.08.2025 को मुखबीर सूचना पर बुधवारी बाजार मुक्तिधाम मुंगेली के पास घेराबंदी कर शत्रुहन देवांगन पिता सालिक उम्र 40 वर्ष निवासी निवासी सारथी मोहल्ला मुंगेली को मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर से अवैध रूप से देशी मदिरा शराब रखकर शराब परिवहन करते पकड़े, जिसके कब्जे से एक मटमैला रंग के बेगनुमा थैला मे रखे 31 पाव (5.580 एम .एल.) देशी मदिरा शराब कीमती 2480 रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर बिना नंबर कीमती 20000 रूपये जुमला 22480 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 376/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 22.08.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, उपनिरी.गिरजाशंकर यादव, आरक्षक गिरीराज सिंह, हेमसिंह, टेकसिंह साहू, योगेश यादव, भागवत साहू का सराहनीय योगदान रहा।
- सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान - July 16, 2026
- “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” - July 15, 2026
- प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा - July 14, 2026




