बिजली हाफ योजना बंद कर भाजपा सरकार ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी : आत्मा सिंह क्षत्रिय

मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – मुंगेली कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की नीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भूपेश सरकार की जनहितैषी बिजली हाफ योजना को बंद कर भाजपा सरकार ने आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ लाद दिया है। महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह तुगलकी निर्णय बेहद अन्यायपूर्ण और अमानवीय है।
क्षत्रिय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम जनता को महंगाई से राहत देने 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली की योजना लाई गई थी, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिली थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बंद कर मात्र 100 यूनिट तक की खपत पर ही बिजली बिल हाफ करने की घोषणा कर दी है, जो जनता की उम्मीदों के साथ धोखा है।
आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आम जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ जनआंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना होगा कि जनता अब अन्याय नहीं सहेगी, एक-एक उपभोक्ता से संवाद कर कांग्रेस इस तानाशाही फैसले का खुला विरोध करेगी।
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


