लेटेस्ट न्यूज़
तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शनः भाजपा और ईडी का फूंका पुतला, विमान हादसे  मृतकों को दी श्रद्धांजलि | लोरमी- इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले दो तस्करों को इमारती लकड़ी, पीकप वाहन के साथ पकडा गया | लोरमी मातृ – शिशु अस्पताल  पंहुचकर निर्माण कार्यों का उप मुख्यमंत्री साव ने लिया जायजा, निर्माण पूर्ण होने के बाद बिस्तरों की संख्या में होगी वृद्धि | छ.ग. फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन का निर्वाचन का कार्य रायपुर में संपन्न, विक्रांत कुमार प्रदेश महासचिव बने | राजस्व प्रकरणों एवं कार्यों के शीघ्र निपटारे हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा जन-कल्याण का नया इतिहास – केंद्रीय मंत्री तोखन साहू |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा जन-कल्याण का नया इतिहास – केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

खबर को सुनने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा जन-कल्याण का नया इतिहास – केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित करते हुए भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में एक विशेष कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

केंद्रीय मंत्री श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक ऐसे जनकल्याणकारी शासन की नींव रखी है, जिसने हर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान किया है। 11 वर्षों में हुआ कार्य एक ‘विकसित भारत’ की मजबूत आधारशिला है, जिसमें गरीब को गरिमा, महिला को सामर्थ्य, किसान को सहारा और युवा को दिशा मिली है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ को बतलाते हुए श्री साहू ने कहा कि गरीब को बैंकिंग से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण
2014 में प्रारंभ हुई प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 51 करोड़ से अधिक गरीबों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया, जिनके खातों में ₹2.03 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि जमा है। यह विश्व का सबसे बड़ा वित्तीय समावेशन अभियान है।

रसोई तक सम्मान – उज्ज्वला योजना
10.75 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान कर प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा को घर-घर पहुंचाया।

हर गरीब को अपना पक्का घर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 4.21 करोड़ से अधिक आवास प्रदान किए गए, जिस पर सरकार ने ₹2.4 लाख करोड़ से अधिक व्यय किया है।

स्वास्थ्य का कवच – आयुष्मान भारत योजना
6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिला है, जो इसे विश्व का सबसे बड़ा सार्वजनकि स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम बनाता है।

सीधे खाते में सहायता – पीएम किसान योजना
11 करोड़ किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता, अब तक ₹3 लाख करोड़ से अधिक DBT के माध्यम से सीधे खातों में भेजे गए।

हर घर तक नल का जल – जल जीवन मिशन
14.5 करोड़ ग्रामीण घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में यह मिशन तेजी से कार्यरत है, जिससे स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित हो रही है।

स्वच्छ भारत – एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन
11 करोड़ शौचालयों के निर्माण और 100% ग्रामीण क्षेत्रों को ODF घोषित करने से स्वच्छता संस्कृति राष्ट्रीय जीवन शैली बनी है।

छोटे व्यवसायी बने आत्मनिर्भर – PM स्वनिधि योजना
84 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ₹10,000 से ₹50,000 तक का ऋण मिला है, जिससे उनकी आजीविका को नया बल मिला।

डिजिटल क्रांति – अंतिम छोर तक पहुंचा भारत
1.3 लाख ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ीं, और 9.5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बना रहे हैं।

युवाओं को कौशल और करियर – स्किल इंडिया
1.5 करोड़ से अधिक युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार की नई राह दिखाई गई है।

कार्यशाला में विधायक ललित चंद्राकर, जिला व मंडल पदाधिकारी, नगरीय जनप्रतिनिधिगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्री साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दिशा और दशा दोनों बदली है। अब यह हमारा दायित्व है कि इन योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि देश का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।”

ashwani agrawal
Author: ashwani agrawal

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स