लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

62 हाई-टेक कैमरों से होगी चौबीसो घंटे निगरानी, शहर की सुरक्षा को मिलेगी मजबुती

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡️ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़  विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव एवं  केंद्रीय मंत्री तोखन साहू द्वारा फीता काटकर किया गया इंटिग्रेटेड पुलिस नियंत्रण कक्ष मुंगेली का लोकार्पण

➡️ मुंगेली जिले के 17 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील जगहों पर कैमरे लगाकर पुलिस नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया

ब्युरो चीफ जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़  विष्णुदेव साय  ने दिनांक 19 मई को सुशासन तिहार के दौरान जिला मुख्यालय में स्मार्ट सुरक्षा प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुये 33.15 लाख रूपये की लागत से निर्मित हाई-टेक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और इंटिग्रेटेड पुलिस नियंत्रण कक्ष का लोकापर्ण किया गया। मुंगेली नगर के 17 महत्वपूर्ण चौंक-चौराहों एवं संवेदनशील जगहों पर 62 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जिनका नियंत्रण इंटिग्रेटेड पुलिस कंट्रोलरूम मुंगेली से रियल टाईम (वास्तविक समय) पर निगरानी की जा सकती है। उन्नत तकनीकों से सुसज्जित पुलिस कंट्रोलरूम पुलिस के कार्याें को त्वरित और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

लोकापर्ण के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि यह प्रणाली केवल निगरानी तक सीमित नहीं है बल्कि यह शहर की कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया को भी सुदृढ़ बनायेगी साथ ही स्मार्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग सुशासन की रीढ़ बनेगा।

कार्यक्रम में  केन्द्रीय मंत्री  तोखन साहू, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, मुंगेली विधायक  पुन्नू लाल मोहले, सचिव  पी. दयानन्द, बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला, मुंगेली कलेक्टर  कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS