लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

जिला व जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन 4 व 5 मार्च को

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गई है। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 05 मार्च को सुबह 10.30 बजे जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में होगा, जबकि जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 04 मार्च को सुबह 10.30 बजे संबंधित जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए अपर कलेक्टर जी. एल. यादव पीठासीन अधिकारी और तहसीलदार चंद्रकांत राही सहायक पीठासीन अधिकारी होंगे।
इसी तरह जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल पीठासीन अधिकारी और तहसीलदार कुनाल पांडेय सहायक पीठासीन अधिकारी, जनपद पंचायत लोरमी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी पीठासीन अधिकारी और तहसीलदार शेखर पटेल सहायक पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत पथरिया अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु एसडीएम पथरिया बी. आर. ठाकुर पीठासीन अधिकारी और तहसीलदार श्रीमती छाया अग्रवाल सहायक पीठासीन अधिकारी होंगी।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS