लेटेस्ट न्यूज़
थाना सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो अलग-अलग मामलों में 1 नाबालिग सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई | लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रामीण | उपमुख्यमंत्री साव से जनप्रतिनिधियों ने भेंटकर जाना कुशलक्षेम एवं नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा की | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय भुवनेश्वर प्रवास पर, मंत्रालय के अहम राष्ट्रीय आयोजनों में करेंगे शिरकत | मुंगेली में नाबालिग बालिका की हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध के विवाद में गला घोंटकर मारने का आरोप; दो गिरफ्तार | छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज 19 वर्ष बालक बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिल्ली के लिए रवाना |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

तोखन साहू ने आज मध्यप्रदेश के दतिया में विराजी आदिशक्ति मां पीतांबरा माई के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

दतिया-/ ग्वालियर – केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज मध्यप्रदेश के दतिया में विराजी आदिशक्ति मां पीतांबरा माई के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंत्री महोदय ने मंदिर प्रांगण में स्थित मां धूमावती और प्राचीन वनखण्डेश्वर महादेव जी की भी पूजा-अर्चना कर देश व समाज की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू आज मध्यप्रदेश के ओरछा स्थित श्री रामराजा सरकार मंदिर पहुंचे और श्रीराम दरबार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के ग्वालियर आगमन पर साहू समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर मंत्री श्री साहू का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मां कर्मा के नाम पर जारी डाक टिकट को लेकर साहू समाज के लोगों में हर्ष की लहर देखी गई। समाज के लोगों ने इसके लिए श्री साहू को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे साहू समाज की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के सम्मान का प्रतीक बताया।

मंत्री श्री साहू ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक कल्याण और प्रगति के लिए कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कालापीपल विधानसभा के विधायक श्री घनश्याम सिंह चन्द्रवंशी , विकास साहू कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा, महेन्द्र साहू,जय प्रकाश साहू,दीपक मोदी,सुनील साहू लाला, राहुल साहू,ब्रदी साहू सहित
बड़ी संख्या में साहू समाज के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS