लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

476.6 लीटर शराब और 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

दो माह में अवैध शराब के 113 प्रकरण दर्ज

कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई जारी

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली –  जिले में अवैध शराब के नियंत्रण के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 मई 2025 के मध्य जिलेभर में लगातार छापामार अभियान चलाया गया। इस अवधि में कुल 113 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिनमें 476.6 बल्क लीटर देशी, विदेशी और कच्ची महुआ शराब तथा 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई। इसके साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण और बिक्री को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन या आबकारी विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS