लेटेस्ट न्यूज़
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ 20 मई को जिले की मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद | हरा सोना (तेंदूपत्ता) बना मजबूत आजीविका का साधन- वन विभाग | झूठे निकले सारे दावे, सक्रिय पार्षद आलोक शिवहरे की छवि धूमिल करने की कोशिश- | लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शत-प्रतिशत परिणाम लाने वाले प्राचार्यों का किया सम्मान | मुख्यमंत्री श्री साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर, बाबा गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप और भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं में माल्यार्पण कर किया नमन एवं प्रतिमाओं का किया अनावरण | मुख्यमंत्री ने मुंगेली के विकास के लिये 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देते हुए 414 कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास |

RECENT POSTS

थाना लोरमी, जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 02 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली पुलिस का नशे एवं सटोरियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही

अवैध रूप से शराब तस्करी, बिक्री करने वाले एवं सटोरियों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

थाना लोरमी, जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री परिवहन करने वाले 02 प्रकरण मे 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 02 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई।

➡️ थाना लोरमी में 01 प्रकरण मे 01 आरोपी से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा (9 बल्क लीटर) व परिवहनरत 01 नग मोटरसायकल एवं जरहागांव मे 50 लीटर महुआ शराब एवं थाना लोरमी मे 02 प्रकरण मे 02 सटोरियों से 2100 रूपये व सट्टा पट्टी वाट्सअप 02 नग मोबाइल को किया गया जप्त

मुंगेली- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो, अवैध मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी, जुआ सट्टा विरूद्व अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मागदर्शन मे सायबर सेल, थाना लोरमी, थाना जरहागांव मे अधिक मात्रा मे शराब रखने एवं ब्रिकी व परिवहन करने पर 02 प्रकरण आबकारी एक्ट 50 पाव देशी प्लेन व 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं थाना लोरमी मे 02 प्रकरण मे 02 सटोरियों से 2100 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

मुखबीर सूचना पर मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.03.2026 को ग्राम महरपुर तिराहा मे अरविन्द राजपूत उर्फ छोटु पिता स्व.भोला उम्र 30 वर्ष निवासी महरपुर थाना लोरमी, जिला मुंगेली के द्वारा मोटरसायकल होण्डा साइन क्रमांक सीजी 28 एल 2409 मे अधिक मात्रा मे 50 नग देशी प्लेन शराब (9 बल्क लीटर) को जप्त कर गिरफ्तार किया गया व थाना जरहागांव मे ग्राम अमोरा सुभाष प्रजाप्रति के प्लॉट मे दिनांक 08.04.2026 को आरोपी सुभाष प्रजापति राधेश्याम उम्र 25 वर्ष निवासी अमोरा को शराब ब्रिकी करते कच्ची महुआ 40 लीटर कीमती 4000 रूपये को जप्त कर दोनो आरोपियों को धारा 34 (2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
मुंगेली पुलिस के द्वारा सट्टा पुर्णतः पाबंध लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गाड़ाटोला मे दिनेश ध्रुव पिता स्व. बिन्नु उम्र 40 वर्ष निवासी गाड़ाटोला एवं बोधन खुंटे पिता अभिमन्यु उम्र 34 वर्ष निवासी पौनी थाना फास्टरपुर से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 2100 रूपये को जप्त कर सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही मे निरी. अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उप निरी. श्रीमती शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, उपनिरी.सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी सायबर सेल एवं लोरमी, जरहागांव, सायबर सेल स्टॉफ की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर, बाबा गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप और भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं में माल्यार्पण कर किया नमन एवं प्रतिमाओं का किया अनावरण