लेटेस्ट न्यूज़
पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए | मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी  रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही | टीम प्रयास स्मॉल स्टेप फाउंडेशन के द्वारा अच्छा प्रयास जनजाति समाज को दिल्ली रवाना किया गया — | दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी | AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील |

RECENT POSTS

कोरबा नगर निगम में चार सड़कों के डामरीकरण के लिए 5.93 करोड़ मंजूर, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

चार सड़कों के डामरीकरण के लिए 5.93 करोड़ मंजूर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

बिलासपुर. 8 अप्रैल 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा नगर निगम में चार प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए पांच करोड़ 93 लाख 45 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा नगर निगम के कोरबा जोन में सुनालिया ब्रिज से पॉवर हाउस रोड फाटक अंडर ब्रिज रोड तक डामरीकरण के लिए एक करोड़ 12 लाख 55 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। कोरबा जोन में ही पॉवर हाउस रोड फाटक से पुराने बस स्टैंड अंडर ब्रिज तक डामरीकरण के लिए एक करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत जैन चौक से घंटा घर सड़क तक डामरीकरण के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए तथा घंटा घर से कोसाबाड़ी चौक तक डामरीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपए मंजूर किए हैं।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS