लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

लोरमी- बैगा ग्राम अतरिया में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर आयोजित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बैगा ग्राम अतरिया में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर आयोजित

मुंगेली, 15 जुलाई 2025// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के लोरमी विकासखण्ड स्थित दूरस्थ पहुंचविहीन वनांचल बैगा ग्रामों में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई एवं परामर्श दिया जाता है। इसी कड़ी में बैगा ग्राम अतरिया में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कुल 44 मरीजों की जांच की गई, जिसमें संदेहास्पद टीबी के 05, बुखार व सर्दी-खांसी व बुखार के 08, दाद, खाज, खुजली के 07, बीपी के 04, कमजोरी एवं हाथ-पैर दर्द के 11, कान दर्द 01, चर्मरोग के 03, दांत दर्द व एनएनसी 02, आंख संबंधी बीमारी के 03 मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाई एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। जिला क्षय-कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि शिविर में संदेहास्पद टीबी मरीजों की बलगम सीसीनॉट मशीन में जांच के लिए एकत्र किया गया। इसके साथ ही बचाव व नियंत्रण के लिए पाम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अमिताभ तिवारी, पीएमडीटी समन्वयक धीरज रात्रे, आरएचओ मणिलाल पैकरा, मितानिन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS