
ग्राम चचेडी के वन क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने धरदबोचा है। विभाग ने जप्त वाहन को राजसात करने की तैयारी है। अब तक विभाग ने लगभग 2 माह में 9 वाहनों को अवैध खनन करते हुए जप्त कर चुकी है।
वनविभाग के डीएफओ अभिनव कुमार निर्देशन एवं एसडीओ दशांश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में खुड़िया वन परिक्षेत्र अधिकारी रुद्र कुमार राठौर ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सुचना पर रविवार की रात ग्राम चचेरी वन क्षेत्र के 493 कक्ष क्रमांक में बीती रात वन विभाग ने दबिश देकर एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से देर रात नदी से रेत खनन करते कर परिवहन करते जप्त कर लिया है। विभाग ने आरोपी ग्राम झलरी निवासी अरुण पात्रे पिता पदुम पात्रे को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है।
गौरतलब है कि खुड़िया वन परिक्षेत्र के ग्राम चचेडी में आए दिन अवैध उत्खनन एवं अवैध रूप से इमारती लकड़ियों का तस्करी करने के मामले सामने आया है, जिसको लेकर विभाग ने अब तक कड़ी कार्रवाई किया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रुद्र कुमार राठौर ने बताया कि रात में वनक्षेत्र में एक ट्रैक्टर को आरोपी के साथ अवैध उत्खनन कर रेत परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है। अब तक विभाग द्वारा 9 वाहनों को पकड़ा जा चुका है।
- खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की - June 14, 2026
- भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक - June 14, 2026
- मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित - June 13, 2026









