लेटेस्ट न्यूज़
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ 20 मई को जिले की मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद | हरा सोना (तेंदूपत्ता) बना मजबूत आजीविका का साधन- वन विभाग | झूठे निकले सारे दावे, सक्रिय पार्षद आलोक शिवहरे की छवि धूमिल करने की कोशिश- | लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शत-प्रतिशत परिणाम लाने वाले प्राचार्यों का किया सम्मान | मुख्यमंत्री श्री साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर, बाबा गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप और भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं में माल्यार्पण कर किया नमन एवं प्रतिमाओं का किया अनावरण | मुख्यमंत्री ने मुंगेली के विकास के लिये 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देते हुए 414 कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास |

RECENT POSTS

अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने व बिक्री करने वाले आरोपी के कब्जे से 55 लीटर शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡️ मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में कच्ची महुआ शराब ब्रिकी करने वाले आरोपियों पर थाना जरहागांव पुलिस की कड़ी कार्यवाही

➡️ अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने व बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

➡️ आरोपी राजेंद्र बंजारे के कब्जे से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तरकीडीह में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब तैयार कर बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु साइबर सेल एवं थाना जरहागांव पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी राजेन्द्र बंजारे (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम तरकीडीह थाना जरहागांव को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 55 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5500 रुपये है।

उक्त कृत्य धारा सदर का अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही हेतु में थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक श्रीमती शोभा यादव, उप निरीक्षक सत्येंद्र पूरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), सउनि लखीराम नेताम,थाना स्टाफ एवं सायबर सेल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर, बाबा गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप और भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं में माल्यार्पण कर किया नमन एवं प्रतिमाओं का किया अनावरण