लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

नगर पंचायत सरगांव और नगर पालिका लोरमी में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सुशासन तिहार: जनसरोकार और विश्वास का एक सशक्त माध्यम

नगर पंचायत सरगांव और नगर पालिका लोरमी में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

योजनाओं को लाभ उठाने लोगों को किया गया प्रोत्साहित

हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

मुंगेली, 08 जून 2026// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार जनसरोकार और विश्वास का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत सरगांव के आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल और नगर पालिका लोरमी के वन डिपो परिसर राम्हेपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ उठाने लोगों को प्रोत्साहित किया गया। सरगांव में आयोजित शिविर में विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और आमजनों को पात्रतानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं। उन्होंने लोगों से आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सुरक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया। इस दौरान पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष  परमानंद साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
नगर पालिका लोरमी में आयोजित शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने आमजनों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रात्साहित किया। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुशासन तिहार राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल हैं। जिसके अंतर्गत आमजनों की समस्याओं और शासन की योजना का शतप्रतिशत त्वरित समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाना है। शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामाग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया, इनमें किसानों को अरहर मिनी किट, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड व आभा कार्ड, पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, श्रवण यंत्र, बैशाखी, छड़ी और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को चेक, सहकारिता विभाग अंतर्गत किसानों को केसीसी चेक, विद्यार्थियों को बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

सुशासन तिहार अंतर्गत पथरिया विकासखण्ड के ग्राम धरदेई में 09 जून को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। धरदेई क्लस्टर अंतर्गत बावली, हथकेरा, रमतला, मर्राकोना, पीपरलोड, बिदबिदा, धरदेई, रोहराकला, सेंदरी, पकरिया, बदरा ठा., दौना, बिरकोना, अण्डा, टिकैतपेण्ड्री, उमरिया, बदरा ब., पड़ियाईन, मुण्डादेवरी, अमलडीहा, परसिया, सकेत, चंदली, झुलनाकला और मोहदी गांव को शामिल किया गया है। शिविर में विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी और हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS