लेटेस्ट न्यूज़
17 वी छत्तीसगढ़ राज्य सबजूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए मुंगेली जिले की टीम रवाना | नगर पंचायत सरगांव और नगर पालिका लोरमी में हुआ समाधान शिविर का आयोजन | थाना चिल्फी: मवेशी चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल | जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण परेशान, पांच वर्षों बाद भी नहीं मिला नल से जल… | चलाएंगे सायकल रहेंगे निरोग ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट’’ के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन, विश्व सायकल दिवस के अवसर पर | सुशासन तिहार 2026: राम्हेपुर डिपो परिसर में कल लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, स्वनिधि योजना पंजीयन सहित मिलेगी कई सुविधाएं… |

RECENT POSTS

17 वी छत्तीसगढ़ राज्य सबजूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए मुंगेली जिले की टीम रवाना

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

17 वी छत्तीसगढ़ राज्य सबजूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए जिले की टीम रवाना

लोरमी -17 वी छत्तीसगढ़ राज्य सबजूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन भिलाई , जिला दुर्ग में 10 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित है ।चैंपियनशिप में मुंगेली जिला बालक टीम 33 किलोग्राम वर्ग में आशीष सिंह , 37 किलोग्राम में मयंक लहरे , 43 किलोग्राम संतदास बंजारा , 49 किलोग्राम में युवराज , 52 किलोग्राम में जलेश्वर महिलांगे का चयन हुआ है । इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा हैं , जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे ।प्रतियोगिता में मुंगेली जिला एम्योचोर बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने शानदार अभ्यास किया है सभी खिलाड़ी विकास खण्ड खेल केंद्र लोरमी में बॉक्सिंग खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं । टीम शाम को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से भिलाई के लिए रवाना हुई । दल के प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर व दल प्रबंधक सुधीर राजपूत हैं ।टीम के रवाना होने पर वरिष्ठ खेल अधिकारी मुंगेली संजय पॉल ,सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा , जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले ,जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शर्मा ,सचिव सुबोध कुमार सिंह ,सरछक विजय अग्रवाल , नितेश अग्रवाल , सूर्यकान्त शर्मा ,सदस्य युगल राजपूत , ओमप्रकाश वंदे , इतवारी कुर्रे ,राजेश पाटले ,यश शर्मा व खेल प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने बधाईया प्रेषित की हैं ,खेल संघ में हर्ष का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS