हरा सोना (तेंदूपत्ता) बना मजबूत आजीविका का साधन

खुड़िया(लोरमी)_ जिला यूनियन बिलासपुर,वन मंडल मुंगेली के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति खुड़िया मे इस समय तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर है।

जिससे प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति खुड़िया के अंतर्गत आने वाले लगभग 26 ग्रामों के हितग्राहियों तेंदूपत्ता संग्रहण कर लाभ प्राप्त कर रहे।
प्राथमिक समिति के पोषक अधिकारी राजेश पाटले ने बताया कि हमारी समिति को 2300 मानक बोरा का लक्ष्य दिया गया है,जिसके विरुद्ध हमने आज दिनांक 12/05/2026तक ,माननीय प्रबंध संचालक बिलासपुर, वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार ,उप प्रबंध संचालक बिलासपुर, उप वन मंडलाधिकारी दशांश सूर्यवंशी लोरमी तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी अनिरुद्ध कश्यप खुड़िया के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में 1725.460 मानक बोरा का संग्रहण करा लिया है,आगामी दिवस तक दिया गया लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
संग्रहण कार्य सुचारू रूप से ,व्यवस्थित ,संचालन , तथा संग्रहण कार्य में संलग्न फड़ मुंशियों को सही दिशा निर्देश में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति खुड़िया के प्रबंधक राजेश जायसवाल का कार्य उल्लेखनीय एवम सराहनीय है।
तेंदूपत्ता संग्रहण मे मौसम की अनुकूलता प्रमुख स्थान रखता है,इस वर्ष मौसम अनुकूल नहीं रहते हुए भी लक्ष्य के करीब पहुंचना ,उपलब्धि है।
और तेंदूपत्ता संग्रहण करने को उत्साहित संग्राहकों का योगदान है।
- लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में - October 14, 2026
- जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं - October 14, 2026
- जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं - October 13, 2026


