लेटेस्ट न्यूज़
अवैध गांजा तस्करी:एक नाबालिग सहित 02 गांजा तस्करों को अवैध गांजा 22.700 किलोग्राम परिवहन करते दबोचा गया | छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर लिया गया बड़ा निर्णय | गांजा, ब्राउन शुगर व अन्य नशे का कारोबार एवं सेवन करने वाले नशे में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया पुलिस द्वारा | जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष आयु शतरंज़ चैंपियनशिप में रुद्राक्ष शर्मा बने चैंपियन | मुक्तिधाम में लगाये गए वृक्षों को अज्ञात तत्व के द्वारा काटकर नुकसान पहुंचाया गया | चर्चित संगीता तिवारी हत्याकांड: आरोपी पति पवन तिवारी को आजीवन कारावास की सजा मिट्टी तेल डालकर आग लगाई थी |

RECENT POSTS

जिला चिकित्सालय मुंगेली में 03 वर्षीय मासूम के गले से डॉक्टरों की सजगता से सफल ऑपरेशन कर निकाला गया सिक्का

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जिला चिकित्सालय में 03 वर्षीय मासूम के गले से सफल ऑपरेशन कर निकाला गया सिक्का

ईएनटी, एनेस्थीसिया और पीडियाट्रिक टीम की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

मुंगेली:.  जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की सजगता और त्वरित चिकित्सा व्यवस्था से एक 03 वर्षीय मासूम की जान बचाने में बड़ी सफलता मिली है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि मुंगेली विकासखंड के ग्राम कोसमतरा निवासी 03 वर्षीय हिमांशी साहू ने खेल-खेल में अचानक एक सिक्का निगल लिया, जो उसके गले की आहार नली में सिक्का फंस गया। परिजनों ने तत्काल बच्ची को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां एक्स-रे जांच में पुष्टि हुई कि बच्ची के गले की आहार नली में सिक्का फंसा हुआ है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बिना देर किए दूरबीन (एंडोस्कोपिक) तकनीक से सफल ऑपरेशन कर बच्ची के गले से सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने बताया कि समय पर मिली चिकित्सा सहायता से बच्ची सुरक्षित है और अब पूरी तरह स्वस्थ है। जिला चिकित्सालय के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बेलदार एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु ध्रुव सहित पूरी टीम ने दूरबीन (एंडोस्कोपिक) तकनीक से सफल ऑपरेशन कर बच्ची के गले से सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्ची के परिजनों ने डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS