लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

नेउर में हिरण शिकार का मामला: कवर्धा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन शिकारी गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

नेउर में हिरण शिकार का मामला: कवर्धा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन शिकारी गिरफ्तार
कवर्धा। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में कवर्धा वनमंडल को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम नेउर में नर चीतल (हिरण) के अवैध शिकार की सूचना मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वनमंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल एवं उपवनमंडल अधिकारी सुयश धर दीवान के निर्देशन में रायपुर डॉग स्क्वॉड की मदद से ग्राम नेउर में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन शिकारी चिंताराम पिता धीरजी, सरजू पिता जरहु और रोशन पिता मोहन सभी गोंड समाज से है को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में रिमांड पर पेश किया जा रहा है।

बताया गया कि नेउर क्षेत्र में हिरण का शिकार कर उसका मांस आरोपियों ने खपत कर लिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड के सहयोग से आरोपियों के घर में तलाशी अभियान चलाया और साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियान में पंडरिया पश्चिम की वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लवी गंगबेर एवं पंडरिया पूर्व के महेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में विभागीय अमले ने विशेष योगदान दिया। प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल, परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक तथा रायपुर डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा श्रमिकों का भी विशेष सहयोग रहा।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS