लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उफनती नदियों, पहाड़ और जंगल पार कर शिवभक्ति में लीन भावना बोहरा ने कांवड़ियों संग गौरकांपा तक पूरी की यात्रा,

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उफनती नदियों, पहाड़ और जंगल पार कर शिवभक्ति में लीन भावना बोहरा ने कांवड़ियों संग गौरकांपा तक पूरी की यात्रा, डॉ. रमन सिंह ने दी शुभकामनाएं
पंडरिया विधायक भावना बोहरा शिवभक्ति के जज़्बे के साथ लगभग 300 कांवड़ यात्रियों के संग माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। यात्रा के तीसरे दिन उन्होंने लम्हनी से वन ग्राम महमाई तक का कठिन सफर तय किया। बारिश के कारण उफनती नदी से बाधित रास्ते ने भी उनकी आस्था को नहीं डिगाया। महमाई में रात्रि विश्राम के बाद सभी श्रद्धालुओं ने नदी की पूजा कर गौरकांपा के लिए प्रस्थान किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फोन पर भावना बोहरा से बात कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा में खुड़िया चौक, दुल्लापुर, डोंगरिया, डिंडौरी, नवरंगपुर, राम्हेपुर और गौरकांपा में लोगों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष से जोरदार स्वागत किया।

विधायक बोहरा ने कहा कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, जनता की शांति और सनातन संस्कृति के गौरव को समर्पित है। शिवभक्ति की अदम्य आस्था, कठिन मार्ग, घने जंगल, पहाड़ी रास्तों और उफनती नदियों को पार करते हुए श्रद्धालुओं का जोश पहले दिन जैसा ही बना हुआ है। उन्होंने यात्रा मार्ग में मिले समर्थन और आत्मीय स्वागत के लिए सभी ग्रामवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक व हिन्दू संगठनों के प्रति आभार जताया।
यह कांवड़ यात्रा केवल भक्ति नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक पर्व बन चुकी है, जो लोक आस्था, परंपरा और सेवा भाव का प्रतीक है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS