
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी
नई दिल्ली- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद तोखन साहू के प्रयासों पर मुहर लगाते हुए रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसदीय क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। तोखन साहू द्वारा जनता की सुविधा के लिए की गई पहल को स्वीकार करते हुए रेल मंत्री ने उदयपुर सिटी-शालिमार-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोतरी को औपचारिक मंजूरी प्रदान की है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार, गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (वाया पेन्ड्रा रोड व बिलासपुर) अब सप्ताह में एक दिन के बजाए दो दिन संचालित की जाएगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की इस सफल पहल और रेल मंत्री द्वारा तुरंत लिए गए इस जनहितकारी निर्णय के लिए संसदीय क्षेत्र की जनता, व्यापारियों और नियमित यात्रियों ने दोनों मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी - September 3, 2026
- नवलपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में सगे भाई ने ही की भाई-भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - September 1, 2026
- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की मुलाकात, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी - September 1, 2026




