लोरमी क्षेत्र अचानकमार जंगल की घटना :
करील की तलाश में अचानकमार के जंगल गए युवक पर बाघिन ने किया हमला, मौत

अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रवेश करना एक ग्रामीण युवक को जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। करील की तलाश में ग्राम बांधा के चार युवक सोमवार सुबह 7 बजे टाइगर रिजर्व के अंदर चले पहुंच गए। आरक्षित मृतक वन कक्ष क्रमांक 98 के पहाड़ी क्षेत्र में एक युवक पर बाघिन ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल धरमजीत पिता राजेन्द्र धृतलहरे मौत हो गई, उसके तीन साथियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और एसटीपीएफ की टीमें में पहुंच जांच कर रही है।
मामले के अनुसार लोरमी एटीआर वन क्षेत्र के बफर जोन स्थित के सांवतपुर सर्किल जोगीपुर परिसर कक्ष क्रमांक 98 के पाड़ा डोगरी पहाड़ी जंगल में सोमवार की सुबह 8 बजे ग्राम बांधा निवासी धरमजीत दास 23 वर्ष पिता राजेन्द्र घृतलहरे एवं अन्य साथी भानूप्रसाद पिता नवरंग, शिवशंकर पिता राम सिंग ध्रुव,दशरथ पिता राजेंद्र धृतलहरे,रामफल पिता गया प्रसाद धृतलहरे सभी जंगल गए थे।।
घर में बड़ा लड़का था धरमजीत

ग्रामीण ने बताया की मृतक दो भाई है। मृतक घर का सबसे बड़े लड़का था उसकी अचानक मृत्यु से परिजन में शोक व्याप्त है और गाँव में मातम छाया गया है। हादसे के समय चारों युवकों ने जंगल के कोर एरिया में प्रवेश किया था इस दौरान अन्य युवकों को भी जान का जोखिम था, लेकिन धरमजीत पर हुए हमले के बाद सभी युवक भाग खड़े हुए।
वारिश के दिनों में भी जंगल जाते हैं ग्रामीण
बताया गया कि ग्राम बांधा के चारों युवक मानसून के दौरान जंगल में पुटु कारील आदि के संग्रहण के लिए टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे थे। इससे दौरान पहाड़ी इलाके में धरमजीत पर हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि 15 जून से 31 अक्टूबर तक टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्रों में प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहता है। मानसून के दौरान वन्यप्राणियों की गतिविधिया बढ़ने के साथ जंगल का इलाका में संवेदनसील रहता है। इसके बावजूद कई ग्रामीण पुटू कारील और अन्य वन उपज के संग्रहण के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच जाते हैं।
सभी युवक जंगल में अलग जगहों पर करील की तलाश कर रहे थे, इस दौरान बाघिन ने युवकों को दौड़ा दिया, सभी युवक बाघिन की मौजूदगी पाकर भागने लगे लेकिन धरमजीत को बाघिन ने धरदबोचा। अपने साथी धरमजीत दास के चीखने एवं जंगली हिंसक जानवर की आवाज सुनाई देते ही युवकों में हड़कंप मच गया, वे मौका देखकर धरमदास को पुकारते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाघिन की आवाज सुनकर अन्य साथी जान बचाने के लिए गांव की ओर भाग खड़े हुए।
बाद में युवकों ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई एवं वनविभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम और अन्य ग्रामीणों ने जंगल में सचिंग कर घायल धरमजीत को ढूंढ निकाला, इस दौरान बाघिन ने धरमजीत की गर्दन तोड़ दी थी, लेकिन कोर एरिया होने के कारण जंगल से अस्पताल पहुंचाते तक धरमजीत की मौत हो गई थी। वन विभाग ने एतिहात के तौर पर बांधा गांव के आसपास वन विभाग ने मुनादी कर दी है। विभाग ने कहा कि एटीआर में बाघों का विचरण जारी है ऐसे में जंगल जाने पर ग्रामीणों को मनाही की गई है।
अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में 2 से 3 बाघ सक्रिय रूप से विचरण कर रहे हैं। इनमें एक बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है। आशंका है कि शावकों की मौजूदगी के कारण बाघिन आक्रामक हुई और उसने युवक पर हमला किया।
जंगल के अंदर जाने के मनाही
घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल के अंदर गहराई तक नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है। संवेदनशील इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश न करें।
झाड़ियों में छिपकर बैठी थी बाघिन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांधा निवासी 25 वर्षीय धरमजीत घृतलहरे अपने कुछ साथियों के साथ जंगल में करिल पुटू यानी मशरूम चुनने गया था। इसी दौरान जंगल के घने इलाके में झाड़ियों में मौजूद एक बाघिन ने अचानक धरमजीत पर हमला कर दिया। हमले में बाघिन ने युवक की गर्दन को अपने जबड़े में दबोच लिया। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
शव बरामद, भेजा पोस्टमर्टम के लिए
घटना के दौरान उसके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बाघिन के आक्रामक रुख के कारण वे कुछ नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव दल ने जंगल से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- करील की तलाश में अचानकमार के जंगल गए युवक पर बाघिन ने किया हमला, युवक की मौत - August 25, 2026
- विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण - August 25, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश - August 24, 2026




