लेटेस्ट न्यूज़
गुरु – जीवन को परमात्मा से जोड़ने वाली दिव्य शक्ति – गुरु पूर्णिमा विशेष | CWG में सिल्वर मेडल जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई | लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही दिव्यांग युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल | केबल वायर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद करते हुए किया गिरफ्तार | मुंगेली पुलिस की तत्परता – देवरहट लुट की घटना को 48 घंटों में किया खुलासा 04 आरोपी सहित 04 नाबालिग को सोने चांदी के आभूषण सहित किया गिरफ्तार | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये |

RECENT POSTS

वर्षा ऋतु में भी निर्बाध राशन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दुर्गम क्षेत्रों में चार माह का खाद्यान्न भंडारण पूर्ण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

वर्षा ऋतु में भी निर्बाध मिलेगा राशन

दुर्गम क्षेत्रों में चार माह का खाद्यान्न भंडारण पूर्ण

मुंगेली, 03 जून 2026// वर्षा ऋतु के दौरान जिले के दुर्गम एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों के हितग्राहियों को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अग्रिम तैयारी पूरी कर ली गई है। खाद्य शाखा द्वारा लोरमी विकासखण्ड के सभी 09 पहुंचविहीन क्षेत्रों में आगामी चार माह (जून 2026 से सितंबर 2026) के लिए खाद्यान्न एवं आवश्यक उपभोक्ता सामग्रियों का शत-प्रतिशत भंडारण कर लिया गया है।
खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल ने बताया कि सुरही, निवासखार, अचानकमार, लमनी, कटामी, बिजराकछार, बोईरहा, झिरिया तथा महामाई सहित कुल 09 पहुंचविहीन क्षेत्रों की उचित मूल्य दुकानों में निर्धारित आवंटन के अनुसार चावल, शक्कर और नमक का भंडारण 31 मई 2026 तक पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रशासन की इस पहल से वर्षा ऋतु के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा। खाद्य अधिकारी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली गई हैं। यह अग्रिम भंडारण व्यवस्था न केवल खाद्य सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों को मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से भी राहत दिलाएगी।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS