

लोरमी: वनांचल में अनवरत बारिस से मनियारी नदी में निर्मित राजीव गांधी जलाशय खुड़िया बांध क्षमता से अधिक भरने के कारण आज सुबह से महज लगभग साढ़े तीन फिट (3600 क्यूसेक)पानी वेस्टवेयर से नदी में बह रहा। इसके कारण निचले स्तर वनाचंल के जोड़ने वाली मुख्य कारीडोंगरी पुलिया के ऊपर पानी बहने के कारण 19 ग्रामो का सीधा सड़क संपर्क कट गया है। एसडीएम ने एहतियात सुरक्षा के दृष्टिकोण से देररात पुलिया के दोनो तरफ बेरिकेट लगावाकर मार्ग को आवगमन के लिए अस्थाई रूप से बंद करवाया है। मनोरम दृश्य देखने पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है।

वर्तमान में डेम में सैकड़ो मिलियन घन मीटर जल भराव हो चुका है। वनांचल को जोड़ने वाली कारिडोंगरी मुख्य पुलिया से डेढ़ फिट पानी बहने के करण बेटिकेट्स लगाकर एहतियात के लिए आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया गया। वनांचल के 19 से अधिक ग्रामो से सीधा सड़क सम्पर्क कट गया है!

वनांचल में बारिश के चलते मनियारी जलाशय लबालब हो गया है, जलाशय में 75 फीट से अधिक जल संचय हो चुका है। रविवार की सुबह विभाग ने वेस्ट वेयर से 3 फिट 4 इंच फिट पानी मनियारी नदी में दर्ज किया है। मनियारी जलाशय के ऊपरी हिस्से से पानी का तेज बहाव जलाशय में आ रहा है। जिसके चलते जलाशय में 101 प्रतिशत पानी का भराव हो गया है। 24 घण्टे से मैकल श्रृंखला पर्वत के तलहटी क्षेत्र में लगातार हो रही तेज हो बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। सिंचाई विभाग के खुड़िया बांध के वेस्टवेयर पास सुरक्षा के लिये खुड़िया पुलिस चौकी से सिपाही की तैनाती की मांग किये है,क्योकि वहाँ खुड़िया बांध को देखने अन्य रास्तों से बडी संख्या में पहुँच रहें है।

वनांचल को जोड़ने वाली कारिडोंगरी मुख्य पुलिया– से 2 फिट से ऊपर पानी बहने लगा प्रशासन के निर्देश पर बेटिकेट्स लगाकर एहतियात के लिए आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया गया। इससे पुलिया से खुड़िया से लेकर वनांचल के लगभग 19 ग्रामों का सड़क संपर्क कट गया है!पूरा वनाचंल अधिक बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। छोटे नालों में उफान आने से आवागमन के बाधित हो रहा है। दो वर्ष से अधूरे पुल से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं ।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार वर्षा होने के कारण जलाशय में पानी की आवक तेजी से बढ़ी। निर्धारित जलस्तर तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पानी को नियंत्रित तरीके से वेस्ट वियर के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। इससे मनियारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए नदी किनारे के गांवों में मुनादी कराने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

वैकल्पिक मार्ग– प्रशासन ने एहतियातन कारिडोंगरी पुलिया में पानी ऊपर से बाढ़ के हालत के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग दुल्लापुर से खुड़िया पहुचने मार्ग भी सुनिश्चित किया है।
वेस्ट वियर से तेज वेग के साथ गिरते पानी का दृश्य इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यहां पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, बैरिकेडिंग के बाहर न जाने, फिसलन वाले पत्थरों पर नहीं चढ़ने तथा सेल्फी लेने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
- मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… - July 19, 2026
- मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। - July 18, 2026
- मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश - July 18, 2026



