लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |

RECENT POSTS

मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल की बैठक लेकर अवैध गतिविधियों, बाहरी प्रवासी व्यक्तियों एवं संदिग्ध लोगों पर सतत निगरानी रखने दिये सख्त निर्देश

➡️ सभी मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

➡️ औद्योगिक संस्थानों, ढाबों, लॉज एवं होटलों में कार्यरत कर्मचारियों तथा ठहरने वाले पर्यटकों/आगंतुकों की प्रतिदिन ‘समाधान एप’ में एंट्री सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश

➡️ आमजन से संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना टोल-फ्री 1800 -233-1905 पर तत्काल दर्ज कराने की गई अपील।

मुंगेली :आज दिनांक 18.07.2026 को मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भा.पु.से. के द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियो एवं साइबर सेल की मीटिंग लेकर अवैध गतिविधियो एवं बाहरी प्रवासी व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु प्रेस नोट जारी करते हुये निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त नागरिकोें से अपील की गई कि जिले का कोई भी व्यक्ति जो मकान मालिक है और मकान को किराया में देता है तो संबंधित थाना क्षेत्र मे इसकी सूचना प्रेषित करेगा एवं किरायेदारों के सत्यापन के लिये स्वंय थानें के माध्यम से इसकी जानकारी रखेगा व संबंधित किरायेदार का सत्यापन करायेगा साथ ही छ.ग. पुलिस के द्वारा जारी पुलिस *‘‘समाधान एप’’* मकान मालिक मोबाइल मे इंस्टॉल करके रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् किरायादारों (राज्य एवं प्रवासी दीगर राज्य से आने वाले व्यक्तियों) की एंट्री कर सत्यापन करायेंगें, इस संबंध मे समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र मे किराया देने वाले मकान मालिकों को जागरूक करने नोटिस जारी करने स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई साथ ही थाना चौकी प्रभारी क्षेत्र मे ग्राम कोटवार के माध्यम से फेरी लगाकर घुमने वाले व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से चेक कर फेरीवालों का आधार कार्ड,आवश्यक दस्तावेज चेक करने के निर्देश दिये गये तथा थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि वें अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले गांव के कोटवारों के माध्यम से फेरी लगाकर घुमने वालों कों क्षेत्र मे घुमने से पहले संबंधित थाना मे मुसाफिरी दर्ज कराने के लिये कहेंगें। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिले मुंगेली के अंतर्गत आने वाले सभी थाना चौकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले आद्यौगिक संस्थानों, ढाबा,लॉज मे कार्यरत स्टॉफ एवं हॉटलों मे ठहरने वाले टुरिस्ट/आंगतुक व्यक्तियों की प्रतिदिन की *‘‘समाधान एप’’* मे एंट्री करेंगें।

अपील:- मुंगेली पुलिस के द्वारा मुंगेली जिले के सभी निवासियों से अपील की गई है कि उनके घर एवं कार्यस्थल के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अनजान व्यक्ति अगर निवासरत है या उसकी गतिविधियां अवैध या संदिग्ध है या संदिग्ध अवस्था मे घुमता दिखाई देता है या बाहरी व्यक्ति है तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 मे देवें तथा यदि कोई अवैध कार्यो मे संलिप्तता ,अवैध हथियार या नशे के कारोबार मे संलिप्त है तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम 9479193044 मे देवें एवं सायबर ठगी होने पर 1930 मे अपनी शिकायत तत्काल दर्ज करायें।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS