लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके | डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू की पहल, मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये

नई दिल्ली, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद  तोखन साहू ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखकर मुंगेली एवं लोरमी में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर नेटवर्क के विस्तार का अनुरोध किया है।

श्री साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मुंगेली एवं लोरमी कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, जहाँ बड़ी संख्या में किसान उर्वरकों पर निर्भर हैं। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा भारत सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए इन क्षेत्रों में NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएँ, ताकि मुंगेली एवं लोरमी में शीघ्र NFL के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर स्थापित किए जा सकें। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध होंगे और उन्हें अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

तोखन साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की लागत कम होगी तथा उनकी आय में वृद्धि के साथ क्षेत्र के कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS