लेटेस्ट न्यूज़
खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन का हमला,कोटा के दवनपुर में हुआ हमला | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू बोले—मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से बदल रही ग्रामीण तस्वीर, छत्तीसगढ़ में 13.85 लाख लखपति दीदियां | त्योहार से पहले मुंगेली पुलिस का शिकंजा: 45 निगरानी और गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग, पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी | सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी से सफल होगा जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रमुखों से सहयोग की अपील | पुरानी रंजिश में कुदाली से किया जानलेवा हमला, मुंगेली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | मुंगेली के 367 पंचायतों में एक साथ गूंजी साइबर जागरूकता की आवाज, 8,489 लोगों ने ली शपथ |

RECENT POSTS

लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही दिव्यांग युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे थाना लालपुर क्षेत्रार्न्तगत बलात्कार के प्रकरण मे मिली सफलता, दिव्यांग युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार

थाना लालपुर श्रेत्रान्तर्गत दिव्यांग युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बलात्कार के आरोपी सोनू उर्फ जगन बघेल को ग्राम बेलसरा जिला बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर मे अपराध क्रमांक 119/26 धारा 64(1),64(2) बी.एन.एस. कायम कर किया गया कार्यवाही

थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.07.2026 के दोपहर 12 बजे पति-पत्नि खेत में काम करने गये हुये थे घर मे छोटी बेटी अकेली थी जो दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर से दिव्यांग हैं करीबन 02.00 बजे प्रार्थी एवं उसकी पत्नि वापस घर आये तो देखे कि इसकी पुत्री जमीन में बैठकर रो रही थी और बताई कि पडोस के सोनू उर्फ जगन बघेल घर में आकर जबरदस्ती बलात्कार किया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे थाना लालपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित विवेचना करते हुये दिव्यांग युवती का कथन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, तथा अन्य गवाहों का कथन लेखबद्व कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये संदेही सोनु उर्फ जगन बघेल के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई कि दिनांक 26.07.2026 को मुखबीर से पता - चला कि उक्त सोनु उर्फ जगन बघेल जो ग्राम बेलसरा जिला बिलासपुर मे छिपा है कि पुलिस टीम द्वारा तत्काल रवाना होकर घेराबंदी कर सोनु उर्फ जगन बघेल (उम्र 27 वर्ष) को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने एवं अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले (प्रभारी, सायबर सेल), प्रउप निरी. सीमा, प्र.आर. सुरेन्द्र कुर्रे, आर. देवेन्द्र नागरे, जाशल नेताम, गुलाब रात्रे, म.आर. अनिता नेताम की अहम भुमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS