
मुंगेली पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा

➡️ थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कंतेली एवं कोदवाबानी महामाया मंदिर के चोरी मे 01 महिला 01 पुरूष आरोपी से चोरी गये संपत्ति को जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
➡️ मंदिर से चोरी गये सोने चांदी के आभुषण 1 लाख 75 हजार रूपये के आभुषण आरोपियों से जप्त
➡️ आरोपी अश्वनी आहिरे के द्वारा जिला कबीरधाम ग्राम सिल्हाटी महादेव मंदिर मे भी चोरी की संपत्ति जप्त

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध मे विशेष अभियान चलाते हुये जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गये संपत्तियों की शत् प्रतिशत बरामदगी कर प्रकरण का निराकरण करने सख्त निर्देशित किया चोरी के आरोपी एवं माल मशरूका की पता तलाश करने रवाना किया गया था, जिसमे बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी आधार पर थाना लालपुर के कंतेली मंदिर चोरी, कोदवाबानी मंदिर चोरी मे मिली बड़ी सफलता। थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कंतेली मे प्रार्थी सुरेश यादव (मंदिर ट्रस्ट) के द्वारा दिनांक 29.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कंतेली स्थित आदि श्री महामाया मंदिर ट्रस्ट मंदिर मे दिनांक 28-29.06.2026 के दरम्यानि रात्रि मे कोई अज्ञात चोर के द्वारा मंदिर के ताला को तोड़कर गर्भगृह मे प्रवेश कर महामाया के आभुषण चांदी का मुकुट, चांदी का माला, मंगलसुत्र सोने, करधन कमर का चांदी, कठहर चांदी, ढार को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 331(2),305(डी) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। चोरी के प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये संपत्ति की पतासाजी की जा रही थी, कि पुलिस टीम द्वारा बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी सहायता से दिनांक 19 जुलाई 2026 को ग्राम कंतेली महामाया मंदिर चोरी के संदेही अश्वनी आहिरे निवासी नगपुरा को हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया जो दिनांक 29 जून 2026 को रात्रि 12-01 बजे अपने जीजा मंजीत पुरले निवासी देवरी व साथी पप्पु गोस्वामी निवासी जमकोर के साथ पप्पु गोस्वामी के द्वारा बताने पर ग्राम कंतेली स्थित मां महामाया मंदिर के चौनल गेट को लोहे के बने हथौड़ा से तोड़कर अश्वनी आहिरे व पप्पु गोस्वामी अंदर घुसकर देवी मां के मुर्ति के चांदी के मुकुट, कान मे पहने कड़ार एवं गले मे पहने चांदी के रूपया, करधन, पैर मे पहने चांदी के कटहर आदि को चोरी कर पैदल तीनों जमकोर जाकर छिपाकर रखने की योजना बनाकर पप्पु गोस्वामी की मां श्रीमती चंपाबाई गोस्वामी के पास रखकर छिपा दिये थे। पुछताछ मे आरोपी अश्वनी आहिरे ने महत्वपुर्ण खुलासा करते हुये बताया कि 01 वर्ष पुर्व 2025 मे ग्राम कोदवाबानी (चारभाठा रोड) स्थित महामाया मंदिर मे अपने जीजा मंजीत पुरले एवं साथी पप्पु गोस्वामी के साथ जाकर मंदिर के ताला को तोड़कर सोने, चांदी के आभुषण को चोरी करना व 10-15 दिन पहले जिला कबीरधाम मे ग्राम सिल्हाटी मे महादेव मंदिर मे चोरी करना बताने एवं पकड़े जाने के डर से पप्पु गोस्वामी की मां श्रीमती चंपाबाई गोस्वामी के पास रखकर छिपा दिये थे, आरोपी मंजीत पुरले एवं पप्पु गोस्वामी को तस्दीक करने पर कवर्धा पोड़ी जेल मे निरूद्ध होना पाये जाने पर पप्पु गोस्वामी की मां श्रीमती चंपाबाई गोस्वामी को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर चोरी की संपत्ति को रखना स्वीकार किया गया।

जप्ती, गिरफ्तारी:-
वर्ष 2025 मे थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोदवाबानी स्थित महामाया मंदिर मे दिनांक 07.07.2025 के दरम्यानी रात 02.10 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर की मुर्ति से सोने, चांदी के आभुषण कुल कीमती 96000 रूपये को चोरी कर ले गया है कि थाना लालपुर मे अपराध क्रमांक 110/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस कायम कर पतासाजी मे लिया गया था एवं वर्ष 2026 मे ग्राम कंतेली महामाया मंदिर के चोरी के दोनो प्रकरणों मे आरोपी श्रीमती चंपाबाई से बड़ा मुकुट चांदी का कीमती 6.60 ग्राम, छोटे साइज का चांदी का मुकुट 02 नग, 8.400 ग्राम, सोने की पत्ती 6 ग्राम, 01 चांदी का मुकुट 8.100 ग्राम, चांदी के 2 छोटे साईज मुकुट वजन 10.500 ग्राम, चांदी का ढार 06 नग वजनी 7.700 ग्राम, चांदी का करधन 2.200 ग्राम, चांदी के सिक्केे वाला रूपया माला 02 नग वजन 24.900 ग्राम, चांदी का करधन 03 नग वजन 26.700 ग्राम, चांदी का टुकड़ा (गैस से गला हुआ) 08 नग 8.100 ग्राम, सोने की पत्ती 4 नग वजन 5 ग्राम (मोम सहित), थाना पोड़ी क्षेत्रान्तर्गत चोरी की संपत्तिरू- त्रिकुण्ड चांदी वजन 12.600 ग्राम कुल कीमती 1 लाख 75 हजार रूपये को विधिवत जप्त कर आरोपी 1. अश्वनी आहिरे पिता संतोष आहिरे उम्र 23 वर्ष निवासी नगपुरा (छिरहा), थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा छ.ग. 2. श्रीमती चम्पा बाई गोस्वामी पति बालाराम उम्र 50 वर्ष निवासी जमकोर थाना मुंगेली को दिनांक 19.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।
जप्त संपत्ति –
बड़ा मुकुट चांदी का कीमती 6.60 ग्राम, छोटे साइज का चांदी का मुकुट 02 नग, 8.400 ग्राम, सोने की पत्ती 6 ग्राम, 01 चांदी का मुकुट 8.100 ग्राम, चांदी के 2 छोटे साईज मुकुट वजन 10.500 ग्राम, चांदी का ढार 06 नग वजनी 7.700 ग्राम, चांदी का करधन 2.200 ग्राम, चांदी के सिक्केे वाला रूपया माला 02 नग वजन 24.900 ग्राम, चांदी का करधन 03 नग वजन 26.700 ग्राम, चांदी का टुकड़ा (गैस से गला हुआ) 08 नग 8.100 ग्राम, सोने की पत्ती 4 नग वजन 5 ग्राम (मोम सहित), थाना पोड़ी क्षेत्रान्तर्गत चोरी की संपत्तिरू- त्रिकुण्ड चांदी वजन 12.600 ग्राम कुल कीमती 1 लाख 75 हजार रूपये
गिरफ्तार आरोपी का नाम:-
- अश्वनी आहिरे पिता संतोष उम्र 24 वर्ष निवासी नगपुरा थाना छिरहा जिला बेमेतरा छ.ग.
- श्रीमती चंपा बाई पति बालाराम उम्र 45 वर्ष निवासी जमकोर थाना मुंगेली
जेल मे निरूद्ध – - मंजीत पुरले पिता खोमन उम्र 30 वर्ष निवासी देवरी थाना मुंगेलीपप्पु उर्फ सुनील गोस्वामी पिता बालाराम उम्र 29 वर्ष निवासी जमकोर थाना मुंगेली
- पप्पु उर्फ सुनील गोस्वामी पिता बालाराम उम्र 29 वर्ष निवासी जमकोर थाना मुंगेली
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), उपनिरी. सुन्दरलाल गोरले (प्रभारी, थाना लालपुर), प्रउप निरी.सीमा, प्रउप निरी.हर्षा वर्मा, सउनि माधव टांडिया, प्र.आर. यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, रवि जांगड़े, राजकुमार जांगड़े, बलदेव राजपूत, आर. भेषज पाण्डेकर, गिरीराज सिंह, योगेश यादव,परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, राहुल कश्यप, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राम कश्यप, बसंत डाहिरे, रमाकांत डाहिरे, तोरन सोनवानी, म.आर. अनिता नेताम, नंदनी साहू, प्रेमलता टण्डन की अहम भुमिका रही।
- मुंगेली पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा: 01 महिला और 01पुरुष से 1 लाख 75 हजार रूपये के आभूषण जप्त कर भेजा जेल - July 21, 2026
- मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि - July 20, 2026
- मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… - July 19, 2026



