लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि   | मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… | मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। | मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम | वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित |
लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि   | मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… | मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। | मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम | वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित |

RECENT POSTS

मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि  

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25वाँ शहादत दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया

कलेक्टर कुंदन कुमार एवं एसएसपी भोजराम पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

मुंगेली। जिला मुख्यालय मुंगेली के ग्राम पंडरभट्ठा स्थित शहीद स्मारक परिसर में मातृभूमि की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25वाँ शहादत दिवस (रजत जयंती शहादत समारोह) श्रद्धा, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में जिले के शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्कूली विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर कुंदन कुमार थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीएफओ अभिनव कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिला सैनिक कल्याण संयोजक बिलासपुर  योगराम बावने उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा मंच संचालन सूरज शर्मा ने किया।

24 राष्ट्रीय रायफल के वीर जवान की शौर्यगाथा को किया नमन

पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष  त्रिभुवन यादव ने शहीद धनंजय सिंह राजपूत के जीवन, सैन्य सेवा एवं अदम्य साहस का प्रेरणादायी वर्णन करते हुए बताया कि ग्राम पंडरभट्ठा के वीर सपूत धनंजय सिंह राजपूत वर्ष 1993 में भारतीय सेना की 64 कैवलरी में भर्ती हुए थे। बाद में उनकी तैनाती 24 राष्ट्रीय रायफल में हुई। 15 जुलाई 2001 की रात जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वे गंभीर रूप से घायल हुए और 16 जुलाई 2001 को वीरगति को प्राप्त हुए। 19 जुलाई 2001 को उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक ग्राम में अंतिम विदाई दी गई थी।

सैनिक ही राष्ट्र के वास्तविक नायक हैं – संतोष साहू

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि एक सैनिक होना केवल वर्दी पहनना नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक ही देश के वास्तविक नायक (Real Heroes) हैं, जिनकी वीरता, अनुशासन, त्याग और समर्पण के कारण प्रत्येक नागरिक सुरक्षित जीवन जी पाता है। उन्होंने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना बनकर आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, कर्तव्य और बलिदान की प्रेरणा देते रहते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।

संतोष साहू ने जिला प्रशासन के समक्ष शहीद स्मारक परिसर के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण मांगें रखते हुए शहीद स्मारक के पुनर्निर्माण, परिसर में बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) निर्माण, उद्यान के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण तथा आगंतुकों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल स्मृति स्थल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रेरणा के केंद्र हैं, जिनका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सैन्य प्रशिक्षण की उपलब्धियाँ बनीं आकर्षण

समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा जून 2022 से मुंगेली स्टेडियम में संचालित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ भी साझा की गईं। बताया गया कि श्री त्रिभुवन यादव के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 में 27, वर्ष 2024 में 29, वर्ष 2025 में 37 तथा वर्ष 2026 में अब तक 22 युवाओं का भारतीय सेना (अग्निवीर) में चयन हुआ है। वहीं प्रतिवर्ष लगभग 25 से 30 युवाओं का एसएससी जीडी एवं अर्धसैनिक बलों में चयन हो रहा है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन से मुंगेली स्टेडियम में मिट्टी का रनिंग ट्रैक निर्माण कराने की मांग भी की गई, ताकि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बेहतर सैन्य प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके।

शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

रजत जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों से शहीद धनंजय सिंह राजपूत के बड़े भाई श्री नेमसिंह राजपूत, उनकी भाभी सहित मुंगेली जिले के पुलिस विभाग के सभी शहीद परिवारों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही जिले के पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित कर उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया गया।

प्रेरक संदेश

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि “शहीद वह होता है जो अपने व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देता है। ऐसे वीरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”

कलेक्टर  कुंदन कुमार ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान और उनकी आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहेगा तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि

समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शहीद धनंजय सिंह राजपूत की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों ने पौधारोपण कर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष  त्रिभुवन यादव ने मुख्य अतिथियों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, वन विभाग, सभी पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के गगनभेदी जयघोष के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ।

Ashwani Agrawal
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश