वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, शिकायतों की 07 दिवस में होगी विस्तृत जांच
मुंगेली: अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत जारी वन अधिकार पत्रों से संबंधित प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जारी आदेश के अनुसार, वन अधिकार पत्रों में फर्जीवाड़ा, बिना कब्जे के पट्टा प्राप्त करने, अपात्र व्यक्तियों को लाभ दिए जाने तथा अन्य अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों की जांच समिति द्वारा की जाएगी।
समिति में अपर कलेक्टर जी.एल. यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी अजीत पुजारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिव कुमार बांधे, अनुविभागीय अधिकारी (वन) लोरमी दशांश सूर्यवंशी, सहायक संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व समीर जोनाथन, जनपद पंचायत लोरमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश कुमार कंवर तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी खुड़िया अनिरुद्ध कश्यप को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समिति प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच कर 07 दिवस के भीतर अपना अभिमत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
- मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी 11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित - October 17, 2026
- केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत - October 17, 2026
- दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार - October 16, 2026


