लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

सामूहिक आदर्श विवाह की स्वर्ण जयंती पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सामूहिक आदर्श विवाह की स्वर्ण जयंती पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

ग्राम मुनगासेर, जिला महासमुंद में साहू समाज सूरमाल परिक्षेत्र द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह की स्वर्ण जयंती समारोह में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा, “यह आयोजन केवल एक ऐतिहासिक स्मृति नहीं, बल्कि समाज सुधार और आर्थिक समानता की दिशा में एक प्रेरक संदेश है। साहू समाज द्वारा वर्ष 1975 में प्रारंभ किया गया सामूहिक विवाह का यह मॉडल आज भी पूरे प्रदेश और देश के लिए अनुकरणीय है।”

उन्होंने कहा कि “दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, विवाह को सादगीपूर्ण बनाने और समाज में समरसता लाने की यह परंपरा वास्तव में वैदिक मूल्यों की पुनर्स्थापना है। यह साहू समाज की प्रगतिशील सोच का प्रमाण है।”

श्री साहू ने कहा कि “ऐसे आयोजनों की प्रेरणा हमें हमारे गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों से मिलती है। मां कर्मा की सामाजिक समरसता और सेवा भावना, भामाशाह की त्याग और दानशीलता, तथा माता राजिम की भक्ति और आध्यात्मिक चेतना, हम सभी को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हैं। इन्हीं मूल्यों को अपनाकर साहू समाज ने समय-समय पर सामाजिक चेतना और सुधार का मार्ग प्रशस्त किया है।”

उन्होंने आयोजन समिति और समाजजनों को बधाई देते हुए कहा कि “इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगे।”

समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, नवदम्पत्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS