लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

लोरमी जनपद पंचायत के लिए अध्यक्ष वर्षा सिंह व उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू हुए निर्विरोध निर्वाचित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – लोरमी त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न होने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनाव जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्वाचन अधिकारी लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें भाजपा समर्थित अध्यक्ष के लिए वर्षा विक्रम सिंह व उपाध्यक्ष के लिए राजेन्द्र साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसे निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र सौपा गया। वर्षा विक्रम सिंह दुसरी बार जनपद अध्यक्ष बनी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए जनपद पंचायत कार्यालय में चुनाव संपन्न हुया जिसमें लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए गोड़खाम्ही जनपद क्षेत्र से जीतकर आयी वर्षा विक्रम सिंह के द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया उनके विरोध में किसी भी जनपद सदस्य के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया किसी के नामांकन दाखिल नहीं होने पर निर्वाचन अधिकारी के द्वारा वर्षा विक्रम सिंह को निर्विरोध जनपद पंचायत अध्यक्ष धोषित किया गया।

इसी तरह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए डिंडौरी जनपद पंचायत क्षेत्र से निर्वाचित होकर आये राजेन्द्र साहू के द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया उनके विरोध में भी जनपद सदस्य के द्वारा नामांकन दाखिल नही होने पर राजेन्द्र साहू को निर्विरोध उपाध्यक्ष धोषित कर निर्वाचन अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र सौपा गया। राजेन्द्र साहू पूर्व में सरपंच पद का कार्यभार संभाल चुके है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध धोषित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी करते हुए एक दुसरे को मीठा खिलाकर खुशीयाॅ मनाये। इस दौरान नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि मैं पुरे क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देती हूँ साथ सभी जनपद सदस्यो का मैं आभार व्यक्त करती हूँ मझे जो विश्वास मिला है इस विश्वास को हमेशा बनाकर रखूंगी। भारतीय जनता पार्टी व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू व पूरे भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं।

वर्षा सिंह दुसरी बार बनी जनपद पंचायत अध्यक्ष –

लोरमी जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में वर्षा विक्रम सिंह दुसरी बार पद संभालेगी, इसके पुर्व 2013 से 2015 त्रिस्तरीय चुनाव में जनपद पंचायत अध्यक्ष का दायित्व वर्षा विक्रम सिंह के द्वारा बखुबी से निर्वहन किया गया जा चुॅका है एक बार फिर पुनः 2025 में जनपद अध्यक्ष की बागडोर निर्विरोध निर्वाचित होकर संभालने के लिए तैयार है।

आपको बता दे कि वर्षा विक्रम सिंह बोड़तरा राजपरिवार से है लोरमी के पूर्व विधायक ठा. भुपेन्द्र सिंह के पुत्रवधु है पति विक्रम सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता है एवं कुशल राजनितज्ञ है। वर्षा विक्रम सिंह के लोरमी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है नारी शक्ति व महिला समुहों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है, महिलाओ के बीच अच्छी पैठ रखती है।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS