लेटेस्ट न्यूज़
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश | शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी | शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली | सावन मिलन समारोह : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन | बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति, |

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई

मुंगेली 24 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्दी पूरा करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों एवं संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने बैठक में शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्यों को गति देते हुए उनका लाभ नागरिकों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण करते हुए प्रगति पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और कार्यों की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की बात कही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS