मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत लोरमी विधानसभा के 17 ग्राम पंचायत में मूलभूत विकास एवं निर्माण कार्यों की स्वीकृति माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर प्रदान की गई है कुल राशि एक करोड़ एक लाख

लोरमी: 17 गांव में निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ की स्वीकृति स्थानीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर शासन ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत लोरमी जनपद के अंतर्गत आने वाले 17 पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ एक लाख 18 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुकली में मंच के पास रोड निर्माण के लिए 10 लाख, ग्राम बधनीभावर में रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख, डिंडोल के लिए 5 लाख, ग्राम डोंगरिया में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शेड निर्माण के लिए ढाई लाख, ग्राम नारायणपुर में नाली निर्माण के लिए 7 लाख 88 हजार की मंजूरी दी गई है। इसी तरह सीसी रोड निर्माण ग्राम जमुनाही, सांवतपुर, मोहतरा तेली प्रत्येक के लिए 7 लाख 80 हजार, ग्राम लाखासार, करूहानार, अमलडीही प्रत्येक के लिए 5 लाख 20 हजार, ग्राम डिंडोरी के लिए 10 लाख 40 हजार रुपये की शासन ने स्वीकृति दी है। उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए क्षेत्रवासियों ने डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- मुंगेली पुलिस की तत्परता – देवरहट लुट की घटना को 48 घंटों में किया खुलासा 04 आरोपी सहित 04 नाबालिग को सोने चांदी के आभूषण सहित किया गिरफ्तार - July 26, 2026
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये - July 25, 2026
- गौ विज्ञान परीक्षा: कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान - July 23, 2026



